जामताड़ा

जामताड़ा के 11 छात्रों का BSF, CISF और CRPF में चयन, DC ने किया सम्मानित

Jamtara : जामताड़ा जिले के लिए गर्व का पल आया है, जब बीएसएफ, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में चयनित 11 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। DC रवि आनंद ने अपने कार्यालय के चेंबर में सभी चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके परिजनों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

DC रवि आनंद ने कहा कि जिले के युवाओं का देश की सुरक्षा में योगदान देना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर इन छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा।

साथ ही उन्होंने युवाओं से अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने की अपील की। प्रशासन की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि जिले के युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। समारोह में चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरपूर रहा, जिससे जिले के युवाओं में नई प्रेरणा और जोश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *