रांची

रांची में महिला कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, लगाया वोट चोरी में शामिल होने का आरोप

रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर वोट चोरी की साजिश में शामिल है और यह लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया खतरे में है और आयोग अपनी निष्पक्षता खो चुका है।”

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी की। कुछ प्रमुख नारे थे:

“जो करेगा वोट चोरी का खेल, तो लगेगी हथकड़ी, जाएगा जेल”
“धिक्कार है, धिक्कार है, वोट चोर सरकार है।”

इस विरोध कार्यक्रम में पिंकी सिंह, पुनीता चौधरी, पार्वती सिंह, नीलम सहाय, अनिता देवी, प्रीति सहाय, सीता राणा, मीनू सिंह, संगीता टोप्पो, नीतू देवी, मेरी तिर्की, अजंता सामंत, वर्षा भावना, सुनीता गोप, आरती पांडे, शहनाज खातून, प्रमिला देवी सहित कई प्रदेश और जिला स्तरीय महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *