पश्चिमी सिंहभूमि

एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हत्यारे अपटन का खात्मा, SLR बरामद

Chaibasa : चाईबासा में जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन को बड़ी सफलता मिली है। रविवार भोरे-भोर हुए नक्सल-विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने भाकपा (माओवादी) के जोनल कमेटी सदस्य और 10 लाख के इनामी खूंखार उग्रवादी अमित हांसदा उर्फ अपटन को मुठभेड़ में मार गिराया। चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को बीते 6 सितम्बर को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी शीर्ष नेता अपने दस्ते के साथ गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में एक्टिव है। सूचना के आधार पर एएसपी (अभियान) पारस राणा और कोबरा 209 बटालियन के सहायक समादेष्टा दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। रविवार यानी 7 सितम्बर की सुबह लगभग 5:45 बजे, रेला-पराल के पंचलताबुरू जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। इस कार्रवाई में अपटन मारा गया, जबकि अन्य नक्सली जंगल और पहाड़ का सहारा लेकर भाग निकले। बाद में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें एक शव, एक SLR राइफल, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई।

कौन था अपटन?

पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि खूंखार अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रमोहन हांसदा मूल रूप से बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ढोड़ी का रहने वाला था। भाकपा (माओवादी) संगठन में वह जोनल कमेटी सदस्य के तौर पर काम कर रहा था। उसके उपर सरकार ने दस लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। अपटन पर चाईबासा व आसपास के जिलों में 96 से अधिक बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल होने का इल्जाम था।

इन बड़ी वारदातों में था शामिल

  • कुकडू हाट नरसंहार (2019) : सरायकेला जिला में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या और हथियार लूट।
  • पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला (2022, गोईलकेरा) : 2 जवान शहीद, हथियार लूट।
  • चाईबासा जेल ब्रेक (2014) : कई नक्सलियों के फरार होने की घटना में भूमिका।
  • इसके अलावा पुलिस पर हमले, ग्रामीणों की हत्या, IED ब्लास्ट और हथियार लूट जैसी अनेक वारदातें।

इलाके में अब भी सक्रिय नक्सली

पुलिस के मुताबिक, मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन जैसे शीर्ष माओवादी नेता अब भी कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में अपने दस्ते के साथ सक्रिय हैं। इनके खिलाफ समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

संगठन को तगड़ा झटका

चाईबासा एसपी राकेश रंजन का कहना है कि अपटन के मारे जाने से नक्सली संगठन को गहरा झटका लगा है। घटनास्थल से बरामद हथियारों और सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। अभियान अभी भी जारी है और इलाके में सुरक्षा बलों का सघन सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

  1. अधिनियम और सीएलए एक्ट।
  2. टोन्टो थाना, कांड संख्या 50/2023, दिनांक 30.09.2023 – हत्या, पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  3. टोन्टो थाना, कांड संख्या 61/2023, दिनांक 02.11.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
  4. टोन्टो थाना, कांड संख्या 62/2023, दिनांक 09.11.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
  5. टोन्टो थाना, कांड संख्या 65/2023, दिनांक 02.12.2023 – विस्फोटक अधिनियम और सीएलए एक्ट।
  6. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 12/2024, दिनांक 17.03.2024 – अपराधी को शरण देने का आरोप।
  7. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 06/2024, दिनांक 10.02.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  8. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 03/2024, दिनांक 15.01.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  9. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 01/2024, दिनांक 03.01.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  10. गुवा थाना, कांड संख्या 16/2024, दिनांक 18.06.2024 – पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम।
  11. अधिनियम और सीएलए एक्ट।
  12. टोन्टो थाना, कांड संख्या 50/2023, दिनांक 30.09.2023 – हत्या, पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  13. टोन्टो थाना, कांड संख्या 61/2023, दिनांक 02.11.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
  14. टोन्टो थाना, कांड संख्या 62/2023, दिनांक 09.11.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
  15. टोन्टो थाना, कांड संख्या 65/2023, दिनांक 02.12.2023 – विस्फोटक अधिनियम और सीएलए एक्ट।
  16. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 12/2024, दिनांक 17.03.2024 – अपराधी को शरण देने का आरोप।
  17. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 06/2024, दिनांक 10.02.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  18. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 03/2024, दिनांक 15.01.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  19. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 01/2024, दिनांक 03.01.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  20. गुवा थाना, कांड संख्या 16/2024, दिनांक 18.06.2024 – पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम।
  21. अधिनियम और सीएलए एक्ट।
  22. टोन्टो थाना, कांड संख्या 50/2023, दिनांक 30.09.2023 – हत्या, पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  23. टोन्टो थाना, कांड संख्या 61/2023, दिनांक 02.11.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
  24. टोन्टो थाना, कांड संख्या 62/2023, दिनांक 09.11.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
  25. टोन्टो थाना, कांड संख्या 65/2023, दिनांक 02.12.2023 – विस्फोटक अधिनियम और सीएलए एक्ट।
  26. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 12/2024, दिनांक 17.03.2024 – अपराधी को शरण देने का आरोप।
  27. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 06/2024, दिनांक 10.02.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  28. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 03/2024, दिनांक 15.01.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  29. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 01/2024, दिनांक 03.01.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
  30. गुवा थाना, कांड संख्या 16/2024, दिनांक 18.06.2024 – पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम।
  1. अधिनियम और सीएलए एक्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *