रांची

प्राचीन देवी मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा पट का अनावरण, आदित्य विक्रम जायसवाल ने की पूजा-अर्चना

रांची : राजधानी रांची के लालपुर स्थित प्राचीन देवी माँ मंदिर में रविवार को आदित्य विक्रम जायसवाल ने माँ दुर्गा की प्रतिमा पट का अनावरण किया और पूजा-अर्चना की। यह मंदिर 1880 से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना का केंद्र रहा है। मंदिर का निर्माण जमालपुर राजपरिवार के रायबहादुर ठाकुर दास जायसवाल ने करवाया था। इस परंपरा को राय साहब लक्ष्मीनारायण जायसवाल ने आगे बढ़ाया, और वर्तमान में उनके पौत्र नवीन जायसवाल, पुजारी राजेश पंडित, अरविंद पंडित, धर्मनाथ शाह, सोहन ठाकुर और भीम साव इस पूजा की देखरेख कर रहे हैं।

पूजा का महत्व
आदित्य विक्रम जायसवाल ने सभी प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित इस मंदिर में वर्षों से चली आ रही पूजा की परंपरा को आज भी जीवित रखा गया है। माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि पूरे प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे।”

मौके पर उपस्थित लोग
इस अवसर पर राय साहब लक्ष्मीनारायण जायसवाल के पौत्र नवीन जायसवाल, जया जायसवाल, आकर्ष विक्रम जायसवाल, अर्पणा जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, नारायण प्रसाद मिश्र, विकास मिश्र, सिद्धि ठाकुर, बाणेश्वर मुंडा, मीरा देवी, नेहा कुमारी, शिवम कुमार, मंजू देवी, सुरेश ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *