Home

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात रांची पहुंचेंगे, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

रांची: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात रांची पहुंचेंगे। वे गुरुवार को राजधानी के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी हिस्सा लेंगे।

सूचना के अनुसार, अमित शाह बीएसएफ के विशेष विमान से आज रात 8:40 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे होटल रेडिसन ब्लू जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। उनके साथ गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहले ही रांची पहुंच चुके हैं।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद क्या है?

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद का गठन राज्यों और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए किया गया है। इस परिषद में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यह परिषद साल में एक बार बैठक करती है, जिसका नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्री करते हैं।

बैठक में चर्चा के मुख्य मुद्दे

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में चार राज्यों के बीच विकास, कानून-व्यवस्था, अंतर-राज्यीय समन्वय, खनिज राजस्व तथा सीमावर्ती सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

बैठक में शामिल प्रमुख नेता

  • बिहार: विजय चौधरी और सम्राट चौधरी
  • ओडिशा: मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंग
  • पश्चिम बंगाल: मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य
  • झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने की संभावना

झारखंड सरकार की मांगें

झारखंड सरकार इस बैठक में गृह मंत्रालय को एक मांग पत्र (चार्टर ऑफ डिमांड) सौंप सकती है। इसमें केंद्र सरकार से लंबित बकाया राशि की अदायगी, विशेष केंद्रीय सहायता, एसआरई फंड की बहाली और खनिज राजस्व में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग शामिल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *