राँची : 05 से 07 जुलाई 2024 तक उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में आयोजित होने वाले U-17 सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2024 में भाग लेने के लिए झारखंड U-17 सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल, कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी रांची में आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न जिलो से 124 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
उक्त प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का उदघाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव श्री रजनीश कुमार के द्वारा किया गया. साथ में कोषाध्यक्ष श्री बबलू कुमार, गुमला जिला कुश्ती संघ के सचिव निलेश कुमार साहू, रांची जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव श्री अनिल कुमार यादव, सीनियर प्लेयर सह राष्ट्रीय कोच राजीव रंजन भीम, मधु तिर्की, राखी तिर्की, साथ अन्य गणमान्य उपस्थित हुए.