Kushti

U-15 बालक/ बालिका कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम का चयन ट्रायल संपन्न

खेल राँची

रांची : U-15 राष्ट्रीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता-2023 में भाग लेने के कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन आज गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची में आयोजित किया गया. उक्त चयन ट्रायल में पूरे झारखंड के जिलों से 92 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

महासचिव रजनीश कुमार ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, साथ में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सीनियर प्लेयर सह राष्ट्रीय प्रशिक्षक-राजीव रंजन (भीम), मधु तिर्की, रांची जिला कुश्ती संघ- संयुक्त सचिव अनिल यादव, अविनाश कुमार, विवेक चौधरी, राहुल कुमार, अनिकेत कुमार, साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

उक्त प्रतियोगिता सह चयन में चयनित पहलवान U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *