खेलझारखंडदेश

झारखंड के दो वुशु खिलाड़ी बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए रवाना


जोर्जिया के बाटुमी में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025: भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय वुशु दल बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने हेतु आज जोर्जिया के बाटुमी के लिए रवाना हो गया। इस 39 सदस्यीय दल में 37 खिलाड़ी, एक कोच और एक मैनेजर शामिल हैं।

इस गौरवशाली भारतीय दल में झारखंड की दो होनहार खिलाड़ी — तनुश्री और एल प्लेटोदीप सिंह भी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में स्थान सुनिश्चित किया।

तनुश्री : निरंतर सफलता की प्रतीक

सब जूनियर वर्ग से वुशु खेल में सक्रिय तनुश्री ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर झारखंड को गौरवान्वित किया है। हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सिटी नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

एल प्लेटोदीप सिंह : युवा जोश और अंतरराष्ट्रीय अनुभव

एल प्लेटोदीप सिंह ने सब जूनियर और जूनियर श्रेणियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई राष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं। अपने पहले ही सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वे मॉस्को इंटरनेशनल वुशु प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने पदक भी जीता था।

इन दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में भारत को पदक की प्रबल उम्मीद है।

शुभकामनाओं की बधाईयाँ

इनकी सफलता के लिए झारखंड खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, तथा झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा समेत कई गणमान्य जनों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इनमें प्रमुख रूप से डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, श्रीमती अनिका सिंह, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, मृतुन्जय कुमार राय, शिवेंद्र दुबे आदि शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *