रांची

रांची में दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का शुभारंभ

रांची : सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा भारतीय लोक कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 12 अगस्त को दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन झारखंड सरकार की वित्तीय सहायता अनुदान योजना के अंतर्गत किया गया है।

महोत्सव के प्रथम सत्र में भारतीय लोक कल्याण संस्थान द्वारा *सोहराई चित्रकला कार्यशाला* का आयोजन किया गया। इसमें हजारीबाग की प्रसिद्ध सोहराई कलाकार अनीता देवी ने झारखंड के विभिन्न जिलों—बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, लोहरदगा—से आए 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव कुणाल सिंह, युवा नाट्य संगीत अकादमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, रिलेशन्स के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार और गुलशन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजकुमार, काजल, अमित कुमार राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

दो दिवसीय महोत्सव का समापन बुधवार को दोपहर 3 बजे *आड्रे हाउस* में होगा। यह जानकारी संस्थान के सचिव कुणाल सिंह ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *