Simdega

सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए सिमडेगा में ट्रायल संपन्न

खेल झारखण्ड राँची

रांची : उड़ीसा में आयोजित 13 हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड महिला टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित किया गया.

झारखंड के इन जिलों से शामिल हुए खिलाड़ी

इसमें झारखंड के सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग जिला, सहित साई रांची और हजारीबाग के कई महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया. इन सभी खिलाड़ियों के सभी कागजात जांच के उपरांत इनका कई टीम बनाकर आपस में मैच कराया गया और इस ट्रायल से 33 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है.

खिलाड़ियों के लिए लगेगा विशेष प्रशिक्षण कैंप

इन खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जायेगा. प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को चयनित कर झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा. ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोणबेगी, सीईओ रजनीश कुमार, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, करुणा पूर्ति इत्यादि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *