रांची में नेशनल महिला हॉकी लीग 2025 के लिए झारखंड टीम का ट्रायल 09 मार्च को

यूटिलिटी

रांची : हॉकी इंडिया द्वारा 18 से 27 मार्च तक रांची में आयोजित नेशनल महिला हॉकी लीग 2025 फाइनल फेज के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक 09 मार्च  2025 को पूर्वाहन 10 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में होगी.

इस चयन ट्रायल में झारखंड के महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 या उसके बाद हुई हो. ट्रायल के लिए अपना आधार कार्ड और पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्मित जन्म प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *