
रांची : झारखंड में इस बार होली में गर्मी अधिक होगी. होली के आसपास तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक रहेगी. यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार होली के आसपास एंटी साइक्लोन की स्थिति बन रही है. इसकी वजह से तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. उन्होंने बताया कि तापमान में बुधवार से बढोत्तरी होने लगेगा.
वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप में तल्खी महसूस की गई. मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, जमशेदपुर में 35.3, डालटेनगंज 35.7 और बोकारो में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.