रांची

रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी : CM हेमंत सोरेन

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में शुक्रवार को “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” (डिफेंस एक्सपो) का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन झारखंड के लिए ऐतिहासिक है और रक्षा क्षेत्र में नई संभावनाओं को खोलेगा।

CM

झारखंड में उद्योगों की असीम संभावनाएं

CM ने कहा कि झारखंड में रक्षा क्षेत्र के लिए जरूरी कच्चा माल, जैसे यूरेनियम, प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यहां कई बड़े और छोटे उद्योग पहले से ही स्थापित हैं। उन्होंने रांची के एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) का जिक्र करते हुए कहा कि यह संस्थान सैटेलाइट और परमाणु उपकरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। हालांकि, उन्होंने चिंता जताई कि एचईसी की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आपसी सहयोग बढ़ाकर उद्योगों को मजबूत करने की बात कही।

CM

रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

CM हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन रक्षा उद्योग में नए अवसर लाएंगे। साथ ही, उन्होंने भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान की मौजूदगी और उनके एमएसएमई क्षेत्र में प्रयासों की सराहना की।

CM

डिफेंस एक्सपो का अवलोकन

कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डिफेंस एक्सपो का दौरा किया। इस एक्सपो में देशभर से रक्षा विशेषज्ञ, औद्योगिक और तकनीकी संस्थान, और छोटे-मध्यम उद्यमों से जुड़े लोग शामिल हुए।

CM

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीडीएस अनिल चौहान, मुख्य सचिव अलका तिवारी, पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी, और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

CM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *