पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह जाखड़ के निधन पर भारतीय वॉलीबॉल संघ सहित खेल जगत शोकाकुल
Ranchi : बड़े दुःख एवं गहरी वेदना के साथ सूचित किया जाता है कि पूर्व विधायक, नवलगढ़ (झुंझुनू, राजस्थान) एवं समाजसेवी श्री नवरंग सिंह जाखड़ का 19 सितम्बर 2025 को सायं निधन हो गया। वे भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी श्री राम अवतार सिंह जाखड़ के पूज्य पिताश्री थे।
स्व. नवरंग सिंह जाखड़ का संपूर्ण जीवन जनसेवा, समाज सुधार एवं नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। वे न केवल राजनीतिक क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मंचों पर भी अपनी सकारात्मक भूमिका के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उनके निधन से जाखड़ परिवार, भारतीय वॉलीबॉल समुदाय, और सम्पूर्ण खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। भारतीय वॉलीबॉल परिवार, झारखंड वॉलीबॉल संघ सहित देशभर के खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी इस शोक की घड़ी में राम अवतार सिंह जाखड़ जी एवं उनके परिवार के साथ हैं।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।
