रांची

अल्बर्ट एक्का चौक पर दही हांडी का प्रारूप सदस्यों की उपस्थिति में लटकाया गया

**श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 16-17 अगस्त को, भूमि पूजन व दही हांडी की तैयारी शुरू**

रांची: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर 16 और 17 अगस्त को भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए रविवार सुबह 8:30 बजे आचार्य अनूप दाधीच व सहयोगी बबलू पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। इस दौरान समिति के सचिव रमेंद्र कुमार व पदाधिकारियों ने पूजा संपन्न कराई।

भूमि पूजन के साथ ही दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता की पहली हांडी को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाकर रस्सी पर बांधा गया। रस्सी पर एलईडी लाइट व फूलों की सजावट लोगों का विशेष आकर्षण बनी रहेगी। यह हांडी 16 अगस्त तक लोगों के लिए अवलोकन हेतु लगाई जाएगी।

समिति अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि यह महोत्सव लगातार 14 वर्षों से आयोजित हो रहा है और इस बार 15वां वर्ष है।

* **पहला दिन (16 अगस्त, शाम 4 बजे):** बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता, जिसमें बच्चे श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में शामिल होंगे।
* **दूसरा दिन (17 अगस्त, शाम 4 बजे):** दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता, भजन संध्या और नृत्य-नाट्य मंचन। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों टीमें भाग लेंगी।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, पंजीरी, पेड़ा, रबड़ी, नारियल लड्डू, मोटे अनाज व फलों का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

**रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त तक अनिवार्य**
प्रतिभागी 15 अगस्त तक मेन रोड स्थित केडिया साइकिल या चुटिया में सतीष सिंहा (मो. 9431101328) से फॉर्म लेकर पंजीकरण करा सकते हैं।

भूमि पूजन और हांडी स्थापना कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *