थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता 2024 में भारतीय टीम का जलवा बरकरार, विजेता टीम बनाकर लौटी दोनों वर्गो की टीमें

यूटिलिटी

रांची वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में नाच – गान के साथ भव्य स्वागत

रांची :  थाईलैंड की लोप बुरी में अंतर्राष्ट्रीय थ्रोबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी महिला एवं पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा. भारतीय टीम मे झारखंड के 09 खिलाड़ी थे पुष्पा मिंज, महिमा उरांव, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा, संजुक्ता एक्का, (महिला वर्ग) सनोज महतो, मुकेश कंचन, मुकेश कुमार, महावीर बिन (पुरुष वर्ग) जिनका प्रदर्शन लाजवाब  रहा. पारा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार अल्बर्ट  ने भारतीय टीम को जीत की हार्दिक बधाई दी और उम्मीद जताया की आने वाले दिनों में यह टीम एशिया की  सर्वश्रेष्ट टीम बनेगी.

सीरीज में पुरुष वर्ग में भारत ने थाईलैंड को  25–20, 24–25 , 25–15 से हराया. वहीं महिला वर्ग में 25-16, 25-18, 25-20 से जीत हसिल की.

टीम के सदस्य दिव्यांग सनोज महतो ने बताया कि हमे काफी मेहनत करना पड़ा है, इस प्रतियोगिता को जीत दर्ज करने के लिए पूरा टीम ताल-मेल से खेला. पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा, पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमल अग्रवाल, समाज सेवी जगदीश सिंह जग्गू , सृजन हेल्प के सचिव गुंजन गुप्ता, पतरस तिर्की (सोदाग पंचायत के मुखिया) , अर्जुन नायक ,सुनील राज चक्रवर्ती, दीनानाथ सिंह मुंडा, राजू कश्यप, अली उमर, इरफान उल्लाह, संजू कुमारी, शिवरानी कुमारी, अमर महतो, सोनाराम महतो, मनोज महतो, मक्कू तिर्की, मुड़ा नायक, रूसू महतो, सुधुवा महतो, विजय महतो एवं कई सामाजिक संगठनों ने सभी खिलाडियों का भव्य स्वागत किया  बधाई और शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *