राँची : 01से 07 सितंबर तक हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में आयोजित 1 st हॉकी इंडिया जूनियर महिला और सब जूनियर पुरुष इंटर जॉन चैंपियनशिप 2024 का उद्घाटन कार्यक्रम में कई ओलंपियन सहित द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यान चंद अवार्ड, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मान प्राप्त पूर्व एवं वर्तमान कई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया.
![](https://socialnewssearch.com/wp-content/uploads/2024/09/gubaara.jpg)
प्रतियोगिता का उद्घाटन सर्वप्रथम मुख्य अथिति एवं सभी सम्मानित अथोथियो के द्वारा हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के झंडे को झंडोतोलन कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गुब्बारा उड़ाकर किया गया.
![](https://socialnewssearch.com/wp-content/uploads/2024/09/2.jpg)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री धमेन्द्र दीक्षित संयुक्त सचिव खेल विभाग झारखण्ड, अतिथि श्री राज किशोर खाखा-संयुक्त सचिव-सह संयुक्त, श्री शिवेंद्र दूबे-कोषाध्यक्ष झारखण्ड ओलिम्पिक, श्री शिवेंद्र कुमार DSO Ranchi, सुश्री सुमरई टेटे- ध्यान चंद अवार्डी हॉकी, प्रीतम सिवाच– द्रोणाचाया अवर्डी, चिंगलिंगसाना सिंह –ओलंपियन, श्रीमती असुन्ता लकड़ा अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, सुभद्रा प्रधान-अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, संघाई चाणु- अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, निक्की प्रधान- ओलंपियन, लिलिमा मींज- ओलंपियन, सलीमा टेटे- ओलंपियन सहित भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, योगिता बाली- अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, संगीता कुमारी- अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, सावित्री पूर्ति, बिसवासी पूर्ति,पुष्पा टोपनों,फूलमानी सोय, सुषमा मिंज, दीपिका सोरेंग, रोपणी कुमारी, ब्युटि डुंग्डूंग सभी मैच के अतिथि मौजूद रहे, सर्वप्रथम रजनीश कुमार- सी.ई.ओ हॉकी झारखण्ड के द्वारा मुख्य अतिथि को बुके साल देकर स्वागत किया गया, इसके उपरांत सभी अतिथियों को भी बुके साल देकर स्वागत किया जिसमे हॉकी झारखंड के श्रीमती चन्द्रीयी मजूमदार उपाध्यक्ष, माइकल लाल संयुक्त सचिव, धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, श्री गुरमीत सिंह राव प्रोजेक्ट डाइरेक्टर, रणधीर कुमार हॉकी झारखण्ड मौजूद रहे.