झारखंड में इस दिन से बढ़ेगा तापमान, गर्मी होगी शुरू

यूटिलिटी

Ranchi : सोमवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है, जिसके तहत अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इस बदलाव से सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तेज धूप से लोगों को परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं दिए हैं.

रविवार को हल्की धुंध और ठंड का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की सुबह हल्की धुंध और ठंड रहेगी. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा, जिससे गर्मी का अहसास होगा. शाम होते ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

रांची में शुक्रवार की तुलना में तापमान में गिरावट

शनिवार को रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई. रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई.

झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
रांची25.811.8
जमशेदपुर30.412.2
मेदिनीगंज28.98.3
बोकारो28.110.1
चाईबासा33.411.2
सरायकेला35.410.5
चतरा25.95.5
देवघर28.410.9
गढ़वा27.37.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *