रांची : प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव और प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बनने पर चम्पाई सोरेन को बधाई दी. साथ ही दो मंत्री पद के शपथ लेने वाले आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता को भी बधाई दी है.
संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि यह महागठबंधन की जीत है
संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि यह महागठबंधन की जीत है, जिस तरह से भाजपा ने एक सोची समझी राजनीति के तहत झारखंड में चुनी हुई सरकार को एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत अपदस्त किया लेकिन पुन: महागठबंधन की सरकार बनने पर भाजपा स्वयं चारों खाने चित हो गई. नई सरकार के विकास के लिए उत्थान के लिए नई ऊर्जा और नई जोश खरोस के साथ काम करेगी.
झारखंड की जनता कभी भाजपा को माफ नहीं करेगी
प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासियों के बड़े नेता हेमंत सोरेन को फसाने और हटाने का काम किया. झारखंड की जनता कभी भाजपा को माफ नहीं करेगी.हमेशा न्याय की जीत हुई है और न्याय की जीत होगी और हेमंत सोरेन पुन: जनता के बीच होंगे.