Kushti

राज्यस्तरीय U-17 कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम का चयन ट्रायल, 130 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

खेल राँची

रांची : U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका एवं बालक कुश्ती प्रतियोगिता-2023 में भाग लेने हेतु झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन आज गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची में आयोजित किया गया. उक्त चयन ट्रायल में पूरे जिले से 130 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

उद्घाटन रजनीश कुमार व अन्य ने किया

प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, साथ में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार,सीनियर प्लेयर सह कोच राजीव रंजन भीम, मधु तिर्की एवं रांची जिला कुश्ती संघ सचिव अनिल यादव, गुमला जिला के सचिव निलेश कुमार साहू,  गढ़वा जिला के सचिव धीरज चौबे साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

चयनित पहलवान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे

उक्त प्रतियोगिता सह चयन में चयनित पहलवान U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जो 15 से 18  अप्रैल तकनंदिनी नगर गोंडा उत्तर प्रदेश, में आयोजित है, सभी खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *