रांची : राज्यस्तरीय जूनियर एवं सबजूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा बॉक्सिंग हाल खेलगांव पहुंचे, साथ ही विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार, राजेश्वर नाथ आलोक एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रांची उपस्थित हुए.
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी : उपायुक्त
इस अवसर पर उपायुक्त रांची ने कहा बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ खेल का होना भी जरूरी है. इस प्रकार का आयोजन से खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है. आयोजन समिति के सचिव विनय सिन्हा एवं उनकी टीम को बधाई दी.
इस अवसर पर रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद बिहारी दुबे सचिव जेबीए, विनय सिन्हा अध्यक्ष आरडीबीए, राजीव कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष जेबीए, मुकुल टोप्पो सचिव आरडीबीए, गुलाम जावेद कोषाध्यक्ष आरडीबीए, बीबी मोहंती कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी, बिमल नाग, कमल किशोर कच्छप, सहजेब अंसारी, सुधा देवी, बलमदिना तिग्गा, प्रिया कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.
दूसरे दिन का परिणाम
जूनियर बालक 46 से 48 किग्रा वर्ग में-
शिवम दुबे- स्वर्ण पदक (ईस्ट सिंहभूम)
प्रत्युष- रजत पदक (धनबाद)
पारसनाथ नाग- कांस्य पदक (सरायकेला)
आनंद प्रजापति कांस्य पदक (रांची)
60 से 63 किग्रा में-
प्रीतम कुमार स्वर्ण पदक (रांची)
मकरध्वज रजत पदक (ईस्ट सिंहभूम)
गोराई (कांस्य पदक)
70 से 75 किग्रा में –
प्रेम कुमार स्वर्ण पदक( ईस्ट सिंहभूम)
निखिल कुमार रजत पदक (रामगढ़)
जूनियर लड़कियों में –
46 से 48 किग्रा
सुभद्रा कुमारी स्वर्ण पदक (रांची)
स्वाति कश्यप रजत पदक (रामगढ़)
आयुषी कुमारी कांस्य पदक (ईस्ट सिंहभूम)
शालू दास कांस्य पदक (वेस्ट सिंहभूम)
50 से 52 किग्रा में-
अंजली कुमारी स्वर्ण पदक (रांची)
शगुन कुमारी रजत पदक (गढ़वा)
सुगन कुमारी रजत पदक (चतरा)
गुनगुन कुमारी रजत (ईस्ट सिंहभूम)