खेलो झारखंड के तहत राज्य स्तरीय हॉकी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
रांची: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को रांची के विभिन्न स्थलों पर हुआ।
हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू में किया जा रहा है, जबकि तीरंदाजी मुकाबले शूटिंग रेंज-3, होटवार में आयोजित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू में उद्घाटन अवसर पर प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, उपनिदेशक जीसीईआरटी प्रदीप चौबे तथा आरडीडीई दक्षिणी छोटानागपुर नीलम एलिन टोपे उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबले में चतरा ने लोहरदगा को 2-1 से हराया।
वहीं, जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो और झारखंड की हॉकी एंबेसडर सुमराय टेटे ने अंडर-19 बालक वर्ग के लोहरदगा बनाम रांची मैच का शुभारंभ किया, जिसमें रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-1 से जीत दर्ज की।
तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रशासनिक पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने संयुक्त रूप से किया।
हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम:
- अंडर-19 बालक वर्ग: गुमला ने सरायकेला को 2-1 से, बोकारो ने चतरा को 5-1 से हराया।
- अंडर-17 बालक वर्ग: पलामू ने लातेहार को 3-1 से, जामताड़ा ने बोकारो को 2-0 से, हजारीबाग ने चतरा को 5-0 से पराजित किया।
- अंडर-14 बालक वर्ग: चतरा ने बोकारो को 4-0 से हराया।
- अंडर-19 बालिका वर्ग: चतरा ने लोहरदगा को 2-1 से, पश्चिम सिंहभूम ने बोकारो को 5-0 से, सरायकेला ने पलामू को 1-0 से हराया।
- अंडर-17 बालिका वर्ग: पलामू ने लोहरदगा को 1-0 से, पश्चिम सिंहभूम ने बोकारो को 3-0 से, चतरा ने सरायकेला को 2-0 से पराजित किया।
- अंडर-14 बालिका वर्ग: सिमडेगा ने बोकारो को 10-0 से, पश्चिम सिंहभूम ने चतरा को 3-0 से हराया।
प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणाम:
- टीम इवेंट (अंडर-19 बालक वर्ग): पश्चिम सिंहभूम प्रथम, बोकारो द्वितीय, रांची तृतीय।
- टीम इवेंट (अंडर-19 बालिका वर्ग, इंडियन टीम राउंड): रांची प्रथम, पश्चिम सिंहभूम द्वितीय, बोकारो तृतीय।
- एकल राउंड (अंडर-19 बालिका, 30 एवं 40 मीटर): प्रिया महली प्रथम, लवली कुमारी द्वितीय, सुचिता उरांव तृतीय।
- एकल राउंड (अंडर-19 बालक, 30 एवं 40 मीटर): घनश्याम जामुंडा प्रथम, सनी हेमब्रम द्वितीय, योगेंद्र हस्सा तृतीय।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि, “तीरंदाजी और हॉकी में राज्य के विभिन्न जिलों से सरकारी विद्यालयों के छात्रों की भागीदारी यह दर्शाती है कि यदि प्रतिभाओं को अवसर और संसाधन मिलें, तो वे किसी से कम नहीं हैं
