प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल के नेता कर्नाटक रवाना

यूटिलिटी

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेलगाम (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए.

रवाना होने के पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का पल है कि 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन हुए. आज हम सभी उनके शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा. गांधी ने जो सत्य-अहिंसा का संदेश दिया है, उसे कांग्रेस नेताओं को आत्मसात करना है. कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि देश तभी ताकत हासिल कर सकता है और खुद विकसित कर सकता है जब सभी समुदायों के लोग आपसी सद्भावना के साथ रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *