खेल निदेशक सुशांत गौरव ने छठवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

खेल झारखण्ड

रांची : 26 से 29 अगस्त तक हॉकी झारखंड, टाटा स्टील और झारखंड खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छठवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप (महिला और पुरुष) 2023 का आयोजन हो रहा है. आज मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन हुआ.

खेल निदेशक ने मेजर ध्यान चंद की फोटो पर पुष्प अर्पित किये

मुख्य अतिथि खेल निदेशक सुशांत गौरव ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की फोटो पर पुष्प अर्पित किये. साथ ही झंडोत्तोलन कर, खिलाड़ियों की परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में  मनोहर टोपनो ओलंपियन, विजय शंकर सिंह महासचिव हॉकी झारखंड, रजनीश कुमार सीईओ हॉकी झारखंड, गुरमीत सिंह राव प्रोजेक्ट मैनेजर -NTHA, चंद्राय मजूमदार असिस्टेंट एडमिन, जिला सचिव हरि ओम, हजारीबाग अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हॉकी झारखंड संयुक्त सचिव माइकल लाल और कई गणनमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

महिला वर्ग से 8 टीमें और पुरुष वर्ग से 16 टीमें भाग ले रही हैं

इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 8 टीमें और पुरुष वर्ग से 16 टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता का आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू में किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *