रांची

झारखंड में भी शुरू होगा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान : निशिकांत दुबे


Ranchi :
बिहार की तर्ज पर अब झारखंड में भी चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू करने जा रहा है। इसकी जानकारी गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने देवघर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

सांसद दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वोट देने की उम्र 18 वर्ष तय की थी और यह भी सुनिश्चित किया था कि एक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज हो। इसी प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने के लिए एसआईआर अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए झारखंड में फर्जी वोटिंग पर रोक लगेगी और बांग्लादेशी नागरिकों को वोट डालने का अधिकार नहीं मिलेगा। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा चुनाव आयोग का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल किया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष को घेरा
सांसद दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी राजनीति कर रहे हैं और इस पर राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए।

क्या है SIR?
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है। इसमें दोहरे नाम, गलत जानकारी और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं। यह प्रक्रिया आमतौर पर विधानसभा या लोकसभा चुनावों से पहले होती है और इसका उद्देश्य फर्जी वोटिंग को रोकना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *