रांची

लोक सेवा समिति की 34वीं वर्षगांठ पर विशेष समारोह : झारखंड रत्न व विशिष्ट सम्मान से विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

शिबू सोरेन व हरिनारायण सिंह की स्मृति को समर्पित कार्यक्रम

रांची । लोक सेवा समिति के स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन दिनांक 31 अगस्त 2025 (रविवार) को सायं 5:00 बजे रांची के द होटल केन (गुरुद्वारा के पास, मेन रोड) में किया जाएगा। यह आयोजन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं “झारखंड रत्न” से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह की स्मृति को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित होगा।

समाज सेवा के क्षेत्र में 34 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा

लोक सेवा समिति ने विगत तीन दशकों से अधिक समय में सामाजिक उत्थान, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समिति को अपने इस सफर में डॉ. क़ाज़ी शोएब रहमानी, कार्डिनल तेलेस्फर पी. टोप्पो, प्रो. रामदयाल मुंडा, पद्मश्री गिरधारी राम गौझू, डॉ. भुनेश्वर अनुज, सिस्टर जेमा टोप्पो, हरिनारायण सिंह, डॉ. करमा उरांव एवं पद्मश्री मधु मनसुरी मुकुंद नायक जैसी विभूतियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

तीन प्रमुख आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में निम्नलिखित तीन मुख्य आयोजन किए जाएंगे:

“नशा एवं हिंसा मुक्त भारत” विषय पर परिचर्चा
कॉफी टेबल बुक “प्रेरणा” का लोकार्पण
विभूतियों एवं संस्थानों का सम्मान समारोह

समाज सेवियों को मिलेगा सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चयनित व्यक्तियों को तीन श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा:

26वां झारखंड रत्न सम्मान – 2025 (सर्वोच्च सम्मान)

अमानत अली अंसारी – स्वतंत्रता सेनानी, आजीवन उपलब्धि हेतु
रिन पास – स्वास्थ्य सेवा में शताब्दी से अधिक समर्पित योगदान हेतु
सरोजनी लकड़ा (आईपीएस) – उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं हेतु
डॉ. रूपा सिन्हा – शास्त्रीय संगीत में विशिष्ट योगदान हेतु

विशिष्ट सेवा सम्मान

शैलेन्द्र कुमार पाठक – शास्त्रीय ध्रुपद गायन हेतु
प्रो. मोहन आजाद – बोकारो में आजीवन उपलब्धि हेतु
दिलीप कुमार महतो – शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु
मुजीब कुरैशी – समाज सेवा हेतु
शशि भूषण राय – समाज सेवा हेतु
एजाजुल हसन सिद्दीकी – साहसिक पुलिस सेवा हेतु
डॉ. मुजफ्फर हुसैन – साहित्य लेखन हेतु
सुनैना – महिला शस्त्रीय पुलिस बल में योगदान हेतु
ज्योति कुमारी – पुलिस सेवा हेतु

राष्ट्र महिला गौरव सम्मान

निगार सुल्तान – समाज सेवा हेतु
सरोज श्रीवास्तव – फूड व स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान हेतु
सैय्यदा खातून (गुमला) – समाज कार्य हेतु
डॉ. मूर्णांलिनी अखोरी – शास्त्रीय संगीत में योगदान हेतु
डॉ. नेहा शर्मा – फिजियोथिरपी सेवा हेतु

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में समिति द्वारा विशिष्ट अतिथियों एवं समर्पित सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरणादायक योगदान दिया है।

समिति की अपील

समिति ने आमंत्रित किया है कि समाज के सभी वर्गों के लोग इस ऐतिहासिक समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर समाज सेवा की इस यात्रा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *