रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और हरियाणा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 30 जून तक हरियाणा के पंचकूला में 63वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन होना है. इसके लिए छह सदस्यीय झारखंड एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें चार महिला और दो पुरुष प्लेयर्स शामिल हैं. झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं.
महिला वर्ग
- संघमित्रा महथा (गिरिडीह)- 5,000 और 10,000 मीटर.
- बसंती कुमारी (पश्चिमी सिंहभूम)- 5,000 और 10,000 मीटर.
- प्रियंका केरकेट्टा (रांची)-लंबी कूद.
- विधि रावल (पूर्वी सिंहभूम)-400 मीटर.
पुरुष वर्ग
- जसपाल सिंह (रामगढ़)- 20 किलोमीटर पैदल चाल.
- रामानंद सिंह (देवघर)-शॉटपुट.