रांची

भागवत कथा में मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, झूमे श्रद्धालु

रांची, 10 सितंबर । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा की आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भागवत के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर श्री राम अवतार, नरसिंह अवतार ,गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार की झांकी दिखाई गई। वामन अवतार (भव्य अग्रवाल), नंद बाबा ( सुनील सरावगी),यशोदा जी ( सुनीता सरावगी) वासुदेव जी (अनीश सरावगी) सुनंदा भुआ (चंचल लाडिया) के रूप को प्रदर्शित किया।

वहीं परम पूज्य गुरु मां चैतन्य मीरा की कथा की शुरुआत में भगवान भोलेनाथ की महिमा से किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ तो इतने भोले हैं कि उनके लिए कुबेर की बनाई सोने की लंका को भी रावण को दक्षिणा में मांगने पर उन्होंने दान दे दी। भोलेनाथ जैसा कि नाम है भोले के नाथ ऐसे हैं कि थोड़ी सी विनती पर दौड़े चले आते हैं। हमें भी इसलिए सदा निर्मल मन होकर रहना चाहिए।

सुनिति और सुरुचि में भी अंतर समझना चाहिए

उन्होंने बताया कि हमें सुनिति और सुरुचि में भी अंतर समझना चाहिए सुनिति में चाहे हमें शुरू में परेशानी हो सकती है, लेकिन लंबे समय तक अच्छा फल देता है, लेकिन सुरुचि हमें जल्दी अच्छा फल तो दे देगा, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। ध्रुव महाराज ने भी सुनीति से ही कार्य किया। शुरू में बहुत दुख हुआ प्राप्त हुआ, लेकिन अंत में प्रभु से मिलन हुआ।

कथा के अंत में उन्होंने बताया कि किस प्रकार से श्री कृष्ण का जन्म हुआ। कंस जैसे पापी के सर्वनाश के लिए,पृथ्वी का भार हरण करने के लिए,ऋषियों के संताप को दूर करने के लिए,श्री कृष्ण ने वासुदेव और मां देवकी के यहां अवतार लिया। इसके बाद वासुदेव जी उन्हें यमुना पार करते हुए नंद बाबा और यशोदा मैया के यहां पर छोड़ आए। इस प्रसन्नता में सभी ने मिलकर कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद प्राप्त किया और जन्मोत्सव मना कर आपस में सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

महिला मंडल ने बांटी पाठ्य सामग्री

कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर मारवाड़ी महिला मंडल रांची शाखा की ओर शिवनारायण कन्या पाठशाला में डिक्शनरी,पाठ्य सामग्री,खेलकूद के समान और सहयोग राशि का वितरण किया गया ।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि समिति की ओर से फिजूल खर्चे को छोड़कर उन बच्चों का सहयोग किया गया जिन्हें वास्तव में आवश्यकता है।

कथा के अंत में सामूहिक आरती की गई और मक्खन मिसरी और पंजीरी के प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरा बथवाल, रूपा अग्रवाल, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया अलका सरावगी बीना मोदी, मंजू केडिया, रीना सुरेखा, प्रीती बंका, प्रीती पोद्दार, प्रीति अग्रवाल, प्रीति फोगला, प्रीती केडिया, शोभा हेतमसरिया ,सीमा पोद्दार ,सरिता अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *