krishana

श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने इस वर्ष ठंड के मौसम में स्लम एरिया एवं जरुरतमंदो निर्धनों  के बीच बाटे 6000 उनी वस्त्र

राँची

रांची : परमहंस श्रीश्री 1008 डा• स्वामी सदानंद जी महाराज के मार्गदर्शन और आदेशानुसार एवं श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल व सचिव मनोज चौधरी के  निर्देशानुसार सामाजिक व धार्मिक संस्था एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट(रजिस्टर्ड ) दिल्ली, शाखा रांची के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष 2023-24 में इस वर्ष पड रही भीषण ठण्ड के मौसम में झारखंड की राजधानी राँची के आसपास के गाँवो एव गरीबी रेखा के निचे रहने वाले जरूरतमंदो एव स्लम एरिया के कमजोर वर्ग के महिलाओ, पुरुषों एव बच्चो के बीच ट्रस्ट ने लगभग 6000 से ज्यादा कम्बल एव उनी वस्त्रों का निःशुल्क वितरण किया गया. गाँव और आसपास के स्लम एरिया के कमजोर वर्ग के आये हुए महिलाओ और पुरुषों के बीच ऊनी वस्त्र (टोपी-मोजा मफलर व कंबल आदि) का वितरण किया गया.

श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर स्लम बस्तियों में

गौरतलब है श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर स्लम बस्तियों में रहने वाले दीनबंधुओं के बीच सेवा के कार्य निरंतर करते रहते है.एम•आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में पुंदाग थाना के पास बन रहे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम मे लगभग 100 दिव्यांगों एवं जो दीनबंधु सडको पर गिरे एवं पडें रहते है ऐसे दीनबंधु प्रभु जी लोगों के इलाज एव उन्हे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के (सत्य प्रेम सभागार) मे रखकर उनकी सेवा बहुत ही जल्द शुरु की जायेगी. (सत्य प्रेम सभागार) लगभग बनकर तैयार है उसकी और जो दैनिक उपयोग के जरुरी समान एवम भौतिक जरुरतो की तैयारी जोर शोर से चल रही है.

एम•आर•एस•श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट

एम•आर•एस•श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान मे बन रहे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम के प्रांगण मे लगातार लगभग 3 वर्षों निस्वार्थ भाव से लगभग 1500 निर्धन लाचार दिव्यांग जरूरतमंद दिनबंधुओं को प्रत्येक रविवार को निःशुल्क भोजन प्रसाद खिलाकर सेवा की जा रही है.

यह सभी सेवा के कार्य संस्था के सदस्यों एव समाज के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओ के द्वारा दिये गये सहयोग राशी के द्वारा किये जाते है. यह जानकारी श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजू अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *