Pranami

श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद वितरित

राँची

रांची : रांची की सुप्रसिद्ध सामाजिक एवं धार्मिक संस्था एम•आर• एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी सामाजिक संस्था है.

अभी तक लगातार 111 निःशुल्क भंडारे का वितरण

संस्था के सदस्यों व समाज के सेवाभावी धर्म प्रेमीजनो के सौजन्य से अभी तक लगातार 111 निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण कर चुके हैं. आज 112 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण कर सफलतापूर्वक संचालन किया गया.  

112 वाँ अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण

गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के 51 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी (राधा-कृष्ण) मंदिर (मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम) के प्रांगण में संस्था के सदस्य विष्णु गोयल, संगीता गोयल, श्रुती गोयल, लता केडीया, विशाल जालान के द्वारा 112 वाँ निःशुल्क अन्नपूर्णा भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया.                                                                                     

इनका रहा योगदान

आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, ओम प्रकाश सरावगी, नन्द किशोर चौधरी, पवन पौदार(ताउ), विशाल जालान, चन्द्रदीप साहु, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहु, महेश वर्मा, बसंत वर्मा महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या सुनीता अग्रवाल,  अमिता जालान, शुद्धिकरण जालान, विशाखा जालान, वंदना जालान एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *