खेलरांची

4th सैफ सीनियर एथलेटिक्स के लिए भारतीय टीम के मैनेजर बने शिव कुमार पांडे


रांची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 6 देशों के 350 खिलाड़ी होंगे शामिल

रांची : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAFF) एवं खेल विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 4वीं सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक और 150 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे।

झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव शिव कुमार पांडे को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह झारखंड के खेल परिवार के लिए गौरव का विषय है।

शिव कुमार पांडे इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, JAA अध्यक्ष सी.डी. सिंह, JOA कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे, तथा आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, वरुण कुमार, बंधन टोप्पो, आलोक मिश्रा, संजय त्रिपाठी, अजीत साहू, राकेश सिंह, रविन्द्र मुर्मू, सिकंदर महतो, अजय नायक, रणवीर सिंह, दशरथ महतो, मनोज कॉन्बेगी, अरविंद कुमार, विनोद सिंह, योगेश यादव, आशु भाटिया, शशांक भूषण सिंह, प्रभात रंजन तिवारी और सरोज यादव सहित संघ के कई पदाधिकारियों ने बधाई दी।

सभी ने कहा कि शिव कुमार पांडे की यह नियुक्ति राज्य के लिए गर्व का विषय है और इससे झारखंड के एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयां मिलेंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *