झारखंड

शिबू सोरेन की गाथा अब पढ़ाई जाएगी झारखंड के स्कूलों में, 2026 से बदलेगा सिलेबस…

Ranchi: झारखंड सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और योगदान को शामिल करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विभाग ने इससे संबंधित ड्राफ्ट और शैक्षणिक सामग्री भी तैयार कर ली है।

नई किताबों में यह बदलाव वर्ष 2026 से लागू होगा। कक्षा 2 से 11 तक कुल 10 अध्याय शामिल किए जाएंगे। कक्षा 8 की पुस्तकों में सबसे अधिक तीन अध्याय होंगे, कक्षा 6 में दो अध्याय और कक्षा 2, 4, 7, 9 व 11 में एक-एक अध्याय जोड़े जाएंगे।

इस निर्णय के लिए शिक्षा विभाग ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट के आधार पर हिंदी, पर्यावरण विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और राजनीति विज्ञान की पुस्तकों में शिबू सोरेन से जुड़े अध्यायों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले महीने से इन पुस्तकों की छपाई के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *