रांची : मध्यस्थता केंद्र, रांची में आज 10 विवादों को एक साथ सुलझा लिया गया. सभी विवाद दीवान मिढा एवं रौशन लाल भाटिया के बीच माननीय न्यायालय में निष्पादन हेतु लंबित था. जिसमें से शिकायत वाद संख्या 1751/2010 मध्यस्थता केंद्र, रांची में मध्यस्थता हेतु 01.02.2023 को प्रवीण उरांव, एसडीजेएम, रांची से भेजा गया था. अधिवक्ता मध्यस्थ सुश्री ममता श्रीवास्तव एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा एवं एजाज अहमद ने अपनी सूझबूझ से तीन बैठकों में वाद को सुलझा लिया.
इन मामलों का मध्यस्थता केंद्र में हुआ निपटारा
इस वाद के साथ- साथ हिंदपीढ़ी थाना कांड संख्या 80/12019, शिकायत वाद संख्या 2849/2014, ओ. एस. 411/2020, ओ. एस. 414/2020, एस. 02/2009, शिकायत वाद संख्या 3042/2015, माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित सीआर.एम.पी. वाद संख्या 1741/2018, क्रिमिनल रिविजन वाद संख्या 188/2019 एवं रिट याचिका संख्या 42/2012 को भी सुलझा लिया गया.
न्यायालय में 12- 13 वर्षों से लंबित थे शिकायतवाद
सभी वाद लगभग 12- 13 वर्षों से माननीय न्यायालय में निष्पादन हेतु लंबित था, उक्त वादों में अधिवक्ता मध्यस्थ सुश्री ममता श्रीवास्तव एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ता क्रमशः विक्रांत सिन्हा एवं एजाज अहमद ने निष्पादन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.