रांची : काकीनाडा, आंध्र प्रदेश में 15 से 26 फरवरी तक आयोजित 13th हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड महिला टीम आज रांची से काकीनाडा, आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुई. रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी झारखंड के कार्यालय में सीईओ रजनीश कुमार और महासचिव विजय शंकर सिंह ने टीम के सभी खिलाड़ियों को खेल किट और जीत की शुभकामना देकर विदा किया.
झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी
गोलकीपर- अंजली बिंझिया, सोनल मिंज
डिफेंडर- रोपनी कुमारी, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी
मीड फील्डर- सम्मी बड़ा, स्मिता मिंज, दीप्ति कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम, काजल बड़ा
फॉरवर्ड- अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग
कोच, मैनेजर- बिगन सोय और दुलारी टोपनो.