सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता 2024: आखिरी दिन झारखण्ड की झोली में आया 1 रजत और 1 कांस्य पदक

यूटिलिटी

Ranchi :  दिनाँक 24 से 26 अप्रैल-2024 वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता 2024 के आज  आखिरी दिन झारखंड के पहलवानों ने एक रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. जिसमें अमित कुमार गोप ने 82kg भार वर्ग में रजत पदक एवं अंजीत कुमार मुंडा ने 55kg भार वर्ग में कांस्य पदक जीता.

इस प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने कुल तीन पदक झटके जिसमें-:

1-अमित कुमार गोप-रजत पदक

2-अंजीत कुमार मुंडा-कांस्य पदक

3-रिंपा कुमारी-कांस्य पदक

इन्होंने दी शुभकामनाएं

झारखंड के पहलवानो को फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर पदक जीतने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष-श्री जीशान कमर,(भा.प्र.से.), अभिभावक-के रवि कुमार,(भा.प्र.से.),  खेल निदेशक झारखंड श्री सुशांत गौरव, (भा.प्र.से.), हमारे मार्गदर्शक-भोलानाथ सिंह, महासचिव-रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/ सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार  और खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारीयों द्वारा शुभकामनाएं दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *