सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप : एकलव्य हॉकी अकादमी दोनों वर्गों में विजेता

खेल झारखण्ड

रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से 29 अगस्त तक रांची में हॉकी झारखंड, टाटा स्टील और खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड द्वारा आयोजित 6 वी सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष में मैच खेले गए.

एकलव्य हॉकी एकेडमी दोनो वर्गों में विजेता

फाइनल मैच में एकलव्य हॉकी एकेडमी दोनो वर्गों में विजेता बनी. महिला वर्ग में एकलव्य हॉकी अकादमी ने खूंटी को 6- 0से पराजित की, वहीं पुरुष वर्ग में एकलव्य हॉकी अकादमी ने नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर विजेता बना.

दोनों वर्ग में रांची ने जीता कांस्य

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में महिला वर्ग में रांची ने गुमला को शूट आउट में 3- 0से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त की, वहीं पुरुष वर्ग में रांची ने रेलवे को 2- 1से पराजित कर कांस्य पदक जीता.

खेल निदेशक सुशांत गौरव व अन्य ने दिए मेडल और प्रमाणपत्र

समापन समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सुशांत गौरव (IAS) और भोलानाथ सिंह, महासचिव- हॉकी इंडिया सह अध्यक्ष हॉकी झारखंड, संजय मोहन, Chief of Corporate Resident Executive – Tata Steel ने विजेता उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.

अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों, आयोजकों और खिलाड़ियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस कार्यक्रम में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष चंद्र्यानी मजूमदार, नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के गुरमीत इत्यादि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *