रांची

वरिष्ठ IAS अविनाश कुमार बने झारखंड के नये मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

Ranchi : झारखंड सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी अविनाश कुमार (झारखंड कैडर-1993 बैच) को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अब तक ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत अविनाश कुमार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन नई दिल्ली का दायित्व भी संभाल रहे थे। अधिसूचना के मुताबिक, मुख्य सचिव बनने के बाद भी वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एवं मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार देखते रहेंगे।

अजय कुमार को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

इसके अलावा, अजय कुमार सिंह (झारखंड कैडर-1995 बैच), जो वर्तमान में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, उन्हें अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। अब वे अपने मौजूदा कार्यों के साथ-साथ विकास आयुक्त, झारखंड, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *