U-20 जूनियर महिला/पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल संपन्न

खेल राँची

रांची : U-20 जूनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता-2023 में भाग लेने हेतु झारखंड U-20 जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन आज गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची में आयोजित किया गया. उक्त चयन ट्रायल में पूरे जिले से 145 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने किया 

प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने किया. साथ में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, हॉकी झारखंड के सचिव विजय शंकर सिंह, भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान- अंसुता लकड़ा, हॉकी रांची के सचिव- जयंत केरकेट्टा सीनियर प्लेयर सह कोच राजीव रंजन भीम, मधु तिर्की, राखी तिर्की, रांची जिला कुश्ती संघ संयुक्त सचिव अनिल यादव, गुमला जिला के सचिव निलेश कुमार साहू, बालमुनी कुमारी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

चयनित पहलवान झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे

उक्त प्रतियोगिता सह चयन में चयनित पहलवान U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *