Home

राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन: रोमांचक मुकाबले, फाइनलिस्ट टीमों का चयन

रांची – स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। यह आयोजन मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, बरियातू में किया गया। आज अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग और अंडर-15 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हुए।

अंडर-17 बालिका वर्ग:

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में—

रांची ने गढ़वा को 10-0 से हराया
खूंटी ने रामगढ़ को 6-0 से पराजित किया
हजारीबाग ने गुमला को 3-0 से मात दी
सिमडेगा ने जामताड़ा को 7-0 से शिकस्त दी

सेमीफाइनल में—

रांची ने खूंटी को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया
सिमडेगा ने हजारीबाग को 8-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

अंडर-17 बालक वर्ग:

क्वार्टर फाइनल में हजारीबाग, जामताड़ा, सिमडेगा, रांची और धनबाद की टीमों ने जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल में—

खूंटी ने रांची को एकतरफा मुकाबले में 12-1 से हराया
हजारीबाग ने कड़े संघर्ष में सिमडेगा को 3-2 से पराजित किया

अंडर-15 बालक वर्ग:

सेमीफाइनल मुकाबलों में—

सिमडेगा ने रांची को 4-0 से हराया
खूंटी ने गुमला को 4-0 से पराजित किया

अब इस वर्ग का फाइनल मुकाबला सिमडेगा और खूंटी के बीच खेला जाएगा।

क्या बोले राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी:

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि, “यह पहली बार है जब राज्य के सरकारी विद्यालयों से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह झारखंड में हॉकी के बढ़ते जुनून और इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है।”




 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *