झारखंड क्रीड़ा सेवा संघ की बैठक में रूपा रानी बनीं अध्यक्ष, शिवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष

यूटिलिटी

रांची : झारखंड के जिला खेल पदाधिकारियों ने झारखंड क्रीड़ा सेवा संघ का गठन किया. मोरहाबादी के हॉकी स्टेडियम में हुई बैठक में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ. चाईबासा की डीएसओ रूपा रानी तिर्की अध्यक्ष और चतरा के डीएसओ तुषार राय सचिव चुने गए.

उपाध्यक्ष पद पर शिवेंद्र सिंह (रांची डीएसओ), गुमला के डीएओ मनोज कुमार कोषाध्यक्ष बने. संयुक्त सचिव पद पर कैलाश राम (कोडरमा), संतोष कुमार (देवघर), उमेश लोहारा (धनबाद) और सह कोषाध्यक्ष पद पर राजेश चौधरी (खूंटी) और मार्क्स हेंब्रम (रामगढ़) चुने गए. अन्य सभी डीएसओ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *