करमा पर्व पर रांची की महिलाओं को मिला तोहफा, मंईयां योजना के तहत ₹94 करोड़ की राशि जारी
Ranchi : करमा पर्व के खास मौके पर झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त माह की सम्मान राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी गई है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।
₹94 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर
अगस्त महीने में रांची जिले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। सरकार ने इन सभी लाभुकों के बैंक खातों में कुल ₹94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं। हर महिला को ₹2500 की मासिक सम्मान राशि दी गई है।
हर प्रखंड में पहुंचा योजना का लाभ
जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार रही :
प्रखंड महिलाएं (लाभुक)
अनगड़ा 16,687
बेड़ो 20,672
बुंडू 8,521
चान्हो 19,772
कांके 31,487
मांडर 23,234
नगड़ी 17,374
नामकुम 17,524
ओरमांझी 18,270
रातू 18,630
सिल्ली 21,234
सोनाहातू 12,932
तमाड़ 18,486
इसके अलावा रांची शहरी क्षेत्र और नगर पंचायतों में भी हजारों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है।
DC ने दी जानकारी
रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि करमा पर्व के मौके पर दी गई यह राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लाएगा।
