खेलरांची

रांची विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम बिलासपुर के लिए रवाना, पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में लेगी भाग

रांची : रांची विश्वविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई।

टीम को रांची विश्वविद्यालय के खेल समन्वयक डॉ. राजेश गुप्ता ने शुभकामनाएँ देते हुए रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

14 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:

आदित्य सिंह, मुकेश उरांव, सुजल कुमार केसरी, सुमन महतो, अंकित कुमार यादव, सत्यम कुमार राणा, सोनू कुमार भगत, उत्पल कुमार महतो, सनी उरांव, नीरज कुमार, आयुष कुमार सिंह, अभिषेक कुमार गुप्ता, कुमार हर्ष शर्मा और दिव्यांश राज।

टीम के साथ मैनेजर असलम इमाम तथा कोच शिवसागर और सौरभ कुमार भी बिलासपुर रवाना हुए हैं।
रांची विश्वविद्यालय का पहला मुकाबला कल खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *