gymnastics-01

रांची विश्वविद्यालय जिमनास्टिक टीम का चयन परीक्षण 12 को

खेल राँची

रांची : रांची विश्वविद्यालय जिमनास्टिक टीम के गठन हेतु खिलाड़ियों का चयन परीक्षण आगामी 12 अक्टूबर को आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम नामकुम में आयोजित किए जाएंगे चयन परीक्षण का उद्घाटन (डीएसडब्ल्यू) छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ सुदेश कुमार साहू करेंगे.

चयन परीक्षण की मेजबानी रांची विमेंस कॉलेज को

यह जानकारी रांची विश्वविद्यालय खेल विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि चयन परीक्षण की मेजबानी रांची विमेंस कॉलेज को सौपा गया है. उन्होंने बताया कि जिमनास्टिक के अलावा वुसु का चयन परीक्षण 14 अक्टूबर को बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी के बसु हाल में आयोजित किए जाएंगे.

महिला क्रिकेट चयन परीक्षण 16 अक्टूबर को

इसके अलावा महिला क्रिकेट चयन परीक्षण आगामी 16 अक्टूबर को हरमू मैदान में किया जाएगा. क्रिकेट का चयन परीक्षण सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. चयन परीक्षणों के बाद रांची विश्वविद्यालय टीम का गठन किया जाएगा, जो पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी. इच्छुक टीम विशेष जानकारी के लिए रांची विमेंस कॉलेज के खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *