खेलरांची

रांची रॉयल के लोगो और HIL 2025-26 के फिक्सचर का अनावरण कल

 खेल मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे शुभारंभ, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह रहेंगे मौजूद

Ranchi: हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) की नई टीम रांची रॉयल (Ranchi Royal) के लोगो का अनावरण और HIL 2025-26 सीजन के फिक्सचर रिलीज कार्यक्रम का आयोजन कल 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी (रांची) के सभागार में आयोजित होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री श्री सुदिव्य कुमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह, रांची रॉयल टीम के ऑनर श्री एल्विस एम ए, और टीम के खिलाड़ी संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, मनदीप सिंह तथा आशीष तानी पूर्ति भी शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम झारखंड में हॉकी के पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है। रांची रॉयल टीम के गठन और HIL में उसकी भागीदारी से राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और पोर्टल मीडिया प्रतिनिधियों, साथ ही खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *