रांची

रांची महानगर काली पूजा समिति का गठन, विनय सिंह बने अध्यक्ष व नंदकिशोर मुख्य सलाहकार

Ranchi : रांची महानगर काली पूजा समिति की बैठक रविवार को बिहार क्लब में दोपहर 2 बजे हुई। बैठक की अध्यक्षता शंकर दुबे ने की और संचालन नंद किशोर सिंह चंदेल ने किया। सर्वसम्मति से विनय सिंह को नौवीं बार समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि नंद किशोर सिंह चंदेल को मुख्य सलाहकार बनाया गया।

समिति की प्रतिबद्धता

अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि रांची महानगर काली पूजा समिति हर साल नई पूजा समितियों को जोड़ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए समिति सक्रिय रूप से काम करेगी। मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि सभी पूजा समितियों को कानून और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा करनी होगी। रांची प्रशासन और सरकार से बातचीत कर हर समस्या का निदान करने की कोशिश की जाएगी।

रांची महानगर काली पूजा समिति की संरचना :

मार्गदर्शक : राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी
अध्यक्ष : विनय सिंह
मुख्य संरक्षक : आलोक दुबे
मुख्य सलाहकार : नंद किशोर सिंह चंदेल
वरिष्ठ संरक्षक : शंकर दुबे, रवि कुमार पिंकू, अंगद सिंह, बिंदुल वर्मा, महेश सोनी, उज्जवल सिन्हा, मंटू वर्मा, अमरनाथ सरकार, मनोज कुमार पप्पू
संरक्षक : श्रीराम सिंह, दीपू सिंह, उत्तम यादव, रौशन लाल यादव (बंटी यादव), दीपक ओझा, हरि सिंह, उमेश सिंह, विकास जयसवाल, महेश चंद्रा, विजय वर्मा
कार्यकारी अध्यक्ष : रियांश चीकू
उपाध्यक्ष : बबलू वर्मा, बिट्टू सिंह, नवरत्न साव, सचिन मिर्धा, राहुल कुमार, पप्पू वर्मा, गोकुल कुमार, अभिषेक पांडे, विवेक घोष
महासचिव : विश्वेष तिवारी
सचिव : विनोद सोनी, लखन कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, गौतम प्रभाकर, कन्हैया सोनी, पंकज सिंह, राणा रणधीर सिंह, धन्जु नायक, अनूप साहू, अभिषेक पांडे, मन्नू कुमार, रवि कुमार
सह संयोजक : कुमार बंटी, अजीत सिंह टिंकू
मीडिया प्रभारी : शिव किशोर शर्मा, गोकुल कुमार
काली पूजा की तैयारियां शुरू
समिति ने आगामी काली पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की योजना बनाई है। सभी पूजा समितियों को सहयोग और समन्वय के साथ उत्सव मनाने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *