राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची को तीसरा स्थान

खेल झारखण्ड राँची

राँची : झारखंड ताइक्वांडो संघ के अंडर में धनबाद में महिला राज्य ताइक्वांडो 2023-24 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पुरे झारखण्ड से 47 महिला प्लेयर्स ने भाग लिया. प्रतियोगिता में रांची जिला टीम के महिला खिलाड़ियों ने जिला सचिव मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत, 6 कास्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया.

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं

अंकिता कुमारी, संस्कृति गुरूंग, अनुष्का खलखो, पूजा कुमारी, बबली कुमारी, रजत प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों के नाम अक्षिता जायसवाल, वंदना कुमारी, माही शंकर, आस्था कुमारी,  कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम नताशा कुमारी, साक्षी मुंडा, रितिका मुंडा, रिया यादव, सिया, सुमंती तिर्की है.

टीम में प्रशिक्षक के रूप में अविनाश राम एवं मैनेजर के रूप में संजय मुंडा टीम के साथ थे टीम के अच्छा प्रदर्शन करने पर रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक, अभिभावक गण ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *