![](https://scontent.fpat1-2.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/464453373_426196620517157_5961588553103642314_n.jpg?_nc_cat=101&ccb=1-7&_nc_sid=127cfc&_nc_ohc=NajnFuz8ydoQ7kNvgFjitfq&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fpat1-2.fna&_nc_gid=A5pBAUvosvFLV4jmIojgXYP&oh=00_AYCVt8yb2DIcf4PEgYFODhPWGqsQ-ALD-gmXu7hUwxp2ag&oe=672177FF)
राँची : राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राँची जिला जूनियर बालक-बालिका खो-खो खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन लीची बागान प्रांगण धुर्वा रांची में किया गया. इस प्रतियोगिता में पूरे राँची जिले से लगभग 100 बालक-बालिका खिलाड़ी ने भाग लिया.
इस खुली चयन प्रतियोगिता के आधार पर राँची जिला बालक-बालिका टीम का चयन किया गया. राँची टीम दिनांक 3 से 5 नवम्बर तक आयोजित झारखंड राज्य-स्तरीय जुनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 2 नवम्बर को राँची रेलवे-स्टेशन से प्रस्थान करेगी.
![](https://scontent.fpat1-1.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/464382868_426196863850466_3197970779817310544_n.jpg?_nc_cat=105&ccb=1-7&_nc_sid=127cfc&_nc_ohc=PAgt6c0ZbmUQ7kNvgF50Xff&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fpat1-1.fna&_nc_gid=APCTE_ycAYuUk2DUHN9OMkK&oh=00_AYCuPZ93ebc5DvWBxh7Qxdu4p1otiugqJpn8jmJKXx7lYg&oe=67215C3B)
प्रतियोगिता को सफल संचालन में वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, कौशल कुमार, संजय कुमार, सुभाष गांगुली, श्रीकांत कुमार, खुशबू कुमारी, निखिल कुमार ने अहम भूमिका निभाई. यह जानकारी राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी.