रांची

रांची जिला छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, सूरजभान सिंह बने अध्यक्ष

Ranchi : रांची जिला छठ पूजा समिति की अहम बैठक सोमवार को किशोर गंज स्थित एल. पी. पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की छठ पूजा को और भव्य बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सूरजभान सिंह को रांची जिला छठ पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। जल्द ही समिति के अन्य कार्यकारी पदाधिकारियों का भी विस्तार किया जाएगा बैठक में विभिन्न छठ घाटों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। उन्होंने घाटों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं से समिति को अवगत कराया। बैठक में तय किया गया कि समिति इन समस्याओं के समाधान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी और घाटों पर पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

बैठक में चर्चित प्रमुख मुद्दे :

छठ घाटों में पानी और सफाई की सुविधा सुनिश्चित करना।
घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर डस्टबिन और सफाई की व्यवस्था।
एनडीआरएफ टीम की तैनाती और सुरक्षा प्रबंध।
घाटों पर लाइट और जेनरेटर की व्यवस्था।
बदलने के कमरे (चेंजिंग रूम) की सुविधा।
खतरे के संकेतों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग लगाना।
व्रतियों को पूजा सामग्री की समय पर उपलब्धता।
शराब और मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग।
बैठक में सभी घाटों के आयोजकों ने विस्तार से अपने सुझाव और समस्याएं साझा कीं। समिति ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान और छठ महापर्व को भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, रांची के निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, समाजसेवी रमेश सिंह, निशांत यादव, श्याम किशोर सिंह, आदर्श सिंह, संदीप गुप्ता सहित कई छठ घाटों के आयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *