Ranchi Rizwan Khan

रांची को इम्बारकेशन पॉइंट बनाया जाना स्वागतयोग्य : रिजवान खान

राँची

Ranchi : झारखंड राज्य हज समिति (Jharkhand State Haj Committee) के निवर्तमान चेयरमैन एवं भाजपा नेता रिजवान खान (Rizwan Khan) ने कहा केंद्र हज कमेटी के द्वारा 25 इम्बारकेशन पॉइंट निर्धारित किया गया एवं आज उसकी घोषणा की गयी. जिसमें रांची इम्बारकेशन पॉइंट भी शामिल है.

2023 में रांची लोकेशन पॉइंट का होगा उपयोग

2019 में रांची इंबारकेशन पॉइंट (Ranchi Embarkation Point) का झारखंड के हजयात्रियों के लिए उपयोग किया गया था, परंतु कोरोना के कारण रांची इनबारकेशन पॉइंट का उपयोग नहीं हो रहा था, परंतु इस 2023 में रांची लोकेशन पॉइंट (Ranchi Location Point) का उपयोग किया जाएगा, जिसका लाभ झारखंड के हजयात्रियों को मिलेगा. पिछले वर्ष सिर्फ झारखंड के हाजियों के लिए एक ही इंबारकेशन पॉइंट था, वह कोलकाता था. इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी धन्यवाद के पात्र हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *