रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur ) ने कहा कि पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णय और आग्रह को स्वीकारते हुए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की समाप्ति के बाद सर्वप्रथम झारखंड आकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) विगत एक वर्ष से संगठन सशक्तिकरण में लगे झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया.
भारत जोड़ो यात्रा की मिली सराहना से एक- एक कार्यकर्ता उत्साहित
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज कहा कि इस उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिये झारखंड कांग्रेस परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है. साथ ही साथ भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को झारखंड के अंदर सफल रूप से आयोजित करने के लिए पहले अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमिटी के बैठक में और अब कल मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सार्वजनिक रूप से सराहना करने से झारखंड का एक एक कार्यकर्ता आज उत्साहित है. अगले 60 दिनों तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरे जोश के साथ तैयार हैं.
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल लोगों का आभार जताया
राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur ) ने साहेबगंज जिले के श्रीकुंड में गुमानी मैदान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम की सफलता मे शामिल होने के लिए सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं, गण,विधायक गण एवं सभी अग्रणी संगठन/ विभागों के अध्यक्ष एवं सभी ज़िलाध्यक्षों के प्रति भी आभार प्रकट किया है.
सभी साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बना पा रहे
उन्होंने कहा की सामूहिक नेतृत्व और निर्णय के साथ एक के बाद एक हम सभी साथ मिलकर सभी कार्यक्रम को सफल बना पा रहे हैं. उसी उत्साह एवं गतिशीलता के साथ हम घर घर कुंडी खटखटा कर राहुल गांधी के पत्र को लेकर पहुंचने का काम करेंगे.